शहडोल - डॉ. कुलदीप पटेल के खिलाफ फरियादी ओम प्रकाश गुप्ता, माया बजाज, विजय बुधवानी के साथ विधायक जयसिंह मरावी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फरियादियो ने बताया कि न्यायालय द्वारा स्थगन प्राप्त होने पश्चात् भी डॉ. कुलदीप प्रताप पटेल द्वारा स्टे के विरूद्ध हमारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करवा रहा है।
शिकायतकर्तओ की दुकान बुढ़ार रोड से नया बस स्टैण्ड रोड पर स्थित है डॉ. कुलदीप पटेल द्वारा शिकायतकर्ताओं की क्रय भूमि एवं दुकान पर अवैध निर्माण करने के कारण शिकायतकर्ताओं ने डॉ. कुलदीप प्रताप पटेल के निर्माण के विरूद्ध न्यायालय तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड शहडोल म.प्र. के न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया है, न्यायालय के समक्ष शिकायतकर्तओ द्वारा प्रकरण प्रस्तुत किया गया है, प्रकरण पुष्पा गुप्ता बनाम डॉ. कुलदीप प्रताप पटेल, माया बजाज बनाम डॉ. कुलदीप प्रताप पटेल एवं विजय बुधवानी बनाम डॉ. कुलदीप प्रताप पटेल, जिनका प्रकरण क.-06/23, 07ए/23, 08ए/23 है, जिस पर कुलदीप प्रताप पटेल के विरूद्ध स्थगन आदेश दिनांक 20.01.2023 को पारित किया गया था,
स्थगन की सूचना पुलिस थाना कोतवाली को विधिवत् प्रदान की गई है तथा जब जब डॉ. कुलदीप पटेल द्वारा स्थगन आदेश के विरूद्ध कार्य किया गया है, पुलिस थाना कोतवाली के समक्ष शिकायतपत्र प्रस्तुत करते हुये कार्य को रोकने के लिये निवेदन किया, किन्तु पुलिस थाना कोतवाली शहडोल के द्वारा डॉ. कुलदीप प्रताप पटेल के विरूद्ध किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही स्थगन के पक्ष में निर्माण कार्य को ही रोका गया। डॉ. कुलदीप पटेल द्वारा स्थगन आदेश के विरुद्ध जाकर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर रहे हैं, जिस पर फरियादियों द्वारा रोके जाने पर डॉ. कुलदीप पटेल द्वारा महिलाओं को इकट्ठा कर लिया जाता है, और अन्य आपराधिक व्यक्तियों को भी मौके पर बुलाकर लड़ाई-झगड़ा करने का प्रयास करता है, कुलदीप पटेल द्वारा कई बार गाली गलौज, धक्का मुक्की तथा मारपीट की गई, जिसकी विधिवत् शिकायतपत्र पुलिस थाना कोतवाली के समक्ष किये जाने पश्चात् भी पुलिस थाना कोतवाली शहडोल द्वारा डॉ. कुलदीप पटेल के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किये, और न ही स्थगन आदेश का पालन कराने में सहयोग प्रदान किये, बल्कि उल्टा डॉ. पटेल के ही पक्ष में बोलते हुये फरियादियों को धमकी दिया जाने लगा।
डॉ० कुलदीप पटेल के राजनीतिक व्यक्तियों के साथ प्रभाव के कारण पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती, और मामले को पेंडिंग कर दिया जाता है। डॉ० कुलदीप पटेल द्वारा भवन निमार्ण स्वीकृति एंव नगर निवेश से स्वीकृति प्राप्त करने हेतू छूठे आधारों पर शपथपत्र प्रस्तुत करते हुये स्वीकृति प्राप्त की है जिसकी शिकायत नगरपालिका एंव नगरनिवेश से की गई थी जहा से डॉ० कुलदीप पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
फरियादियों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि स्थगन आदेश के बावजूद किये जा रहे निर्माण कार्य के लिये एवं सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किये जाने के कारण आरोपी डॉ० कुलदीप प्रताप पटेल के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कि जाए, सार्वजनिक रास्ते के अवरोध को हटाये जाने एवं निर्माण कार्य को रोके जाए, साथ ही पुलिस थाना कोतवाली को भी निर्देशित किया जावे कि वह हमारी मदद करें तथा न्यायालय के आदेश की अव्हेलना न करें।


0 टिप्पणियाँ