Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री 25 जून को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे

शहडोल - प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जून 2023 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जून को दोपहर 12:05 बजे भोपाल एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर 12:40 बजे डुबना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 12:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1:25 बजे शहडोल हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे हेलीपैड शहडोल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4:10 बजे डूबना एयरपोर्ट पहुंचेंगे । मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से शाम 4:15 बजे वायुयान से प्रस्थान कर शाम 4:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ