अमलाई - पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक शहडोल द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के उपरांत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को गुम इंसान और नाबालिक बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना अमलाई जिला शहडोल क्षेत्र से दिनांक 14.6.2022 को एक 13 वर्षीय नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिनव मिश्रा और थाना प्रभारी अमलाई मो. समीर द्वारा तत्काल थाना अमलाई पर अपराध क्रमांक 293/22 धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में अपहृता के परिजनो से विस्तृत में चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि नाबालिक बालिका कुछ दिनों से अपनी नानी के घर रहने गई थी और वहां से अमलाई आते ही वह गुमशुदा होने से प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया था प्रकरण में तकनीकी आधार पर कार्य करने पर नाबालिका का मूवमेन्ट लगातार बिलासपुर, रायपुर, नागपुर, अकोला, बुलडाना नन्दूरा महाराष्ट्र सूरत गुजरात और भडूच के पानोली में होना पाया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सायबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित सहायक उप निरीक्षक द्वारा अर्न्तप्रान्तीय समन्वय स्थापित करते हुए स्थानीय पुलिस थाना पानोली जिला भडूच गुजरात के प्रधान आरक्षक अनिल से सम्पर्क कर सहायता चाही गई जिनके द्वारा त्वरित कार्य करते हुए नाबालिका को शहडोल पुलिस पार्टी के पहुचने के मात्र 20 मिनट में सकुशल दस्तयाब कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
प्रकरण में नाबालिक बालिका की दस्तयाबी में थाना प्रभारी अमलाई मो. समीर, सउनि अशोक गुप्ता, पुष्पेन्द्र घोष और सायबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित सउनि की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
.png)
0 टिप्पणियाँ