शहडोल - पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य द्वारा लगातार प्राप्त हो रही अवैध शराब की बिक्री की शिकायतों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस उप अधीक्षक अजाक श्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया इस टीम में साइबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित सहायक उप निरीक्षक एवं अनिष्ट आपको रखा जाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। विशेष टीम द्वारा आज अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा ओसियन के पास स्थित एक मकान पर दबिश दी गई जहां से आरोपी सरोज कुमार पिता रामनरेश साहू उम्र 40 साल जो मूलत बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है एवं वर्तमान में रावल मार्केट ओपियम में रहकर स्थानीय शराब ठेकेदार की अवैध शराब बिक्री कर रहा था कार्यवाही के दौरान ही स्थानीय ठेकेदार कमलेश सिंह चंदेल के कर्मचारियों और रोशन सिंह पिता सत्यदेव सिंह और विनोद पाठक पिता लालाराम पाठक द्वारा स्कर्पियो वाहन एमपी 15 सी ए 0545 से बेकारी डिलीवरी हेतु आना पाया जाने पर वाहन और दोनों कर्मचारियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों द्वारा यह शराब काफी लंबे समय से स्थानीय शराब ठेकेदार कमलेश सिंह चंदेल के कहने पर भी जाना बताया है पुलिस थाना अमलाई में तीनों आरोपियों से जप्त 52 लीटर शराब एवं स्कार्पियो वाहन के साथ आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के तहत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बुढार क्षेत्र अंतर्गत एक किराने की दुकान पर टीम द्वारा दबिश दिए जाने पर तुलन सिंह पिता नत्थू सिंह के कब्जे से लगभग 50 क्वार्टर देशी एवं विदेशी शराब जप्त कर थाना बुढार को सुपुर्द किया गया है जहां आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है प्रारंभिक पूछताछ में यह शराब स्थानीय शराब ठेकेदार राजू जायसवाल की होना बताया गया है उल्लेखनीय है की हाल ही में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी विशेष टीम को निर्देशित किया गया था जिसके तहत आज दोनों सफल कार्रवाई की गई है।उक्त कार्यवाही में श्री मयंक तिवारी पुलिस उप अधीक्षक अजाक अमित दीक्षित सहायक उप निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी शहडोल प्रधान आरक्षक मुख्तार कुरेशी प्रशांत सोनी बसंता श्याम एवं आरक्षक अजीत सिंह चौहान हेमंत चंद्र मिश्रा और कमलेश कुमऍ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

0 टिप्पणियाँ