शहडोल - जिले के भूमिका सेन ने जी-20 मंच पर आरकेएसके कार्यक्रम का अनुभव किया साझा, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं पार्टनरशिप फॉर मैटरनल न्यूबोर्न एंड चाइल्ड हेल्थ द्वारा आयोजित जी-20 को-ब्रांडेड कार्यक्रम का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में हुआ। इस कार्यक्रम में देश - विदेश के चुनिंदा युवा का चयन किया गया। जिसमें शहडोल जिले से साथिया भूमिका सेन ,अनुज कुमार यादव, रिंकी तिवारी, आदित्य कुमार कुशवाहा एवं परामर्शदाता रामपाल पाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
जी-20 कार्यक्रम में भारत और विदेश से चयनित युवाओं के द्वारा आमंत्रित विशेषज्ञ के साथ किशोर एवं युवा स्वास्थ्य से विषयों एवं उनसे जुड़ी समस्याओं व समाधान पर विशेष चर्चा की गई। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा प्रतिनिधित्व किए जा रहे किशोर एवं युवक स्वास्थ्य विषय पर विशेष योगदान पर प्रकाश डाला गया साथ ही जी-20 के सभी देश के युवा पीढ़ी के विकास पर ध्यान देते हुए प्रोत्साहित किया गया। जी-20 कार्यक्रम में जिले के भूमिका सेन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न गतिविधियां, स्वास्थ्य समस्या एवं समाधान से संबंधित अपने अनुभव को मंच पर साझा किया। कार्यक्रम में सम्मिलित किशोर व किशोरी साथिया एवं परामर्शदाता जिला स्वास्थ्य समिति के मार्गदर्शन व स्वयंसेवी संस्था स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के सहयोग से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के विभिन्न गतिविधियों पर कार्य कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ