शहडोल - रविवार, 24 सितंबर को स्वास्तिक गैलेक्सी सोसाइटी में भगवान गणेश जी को 56 भोग का भोग लगाया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी परिवारों ने भाग लिया।
संध्याकालीन आरती और भक्तिमय भजनों के बाद भोग लगाया गया। इस अवसर पर सभी परिवारों ने भगवान गणेश जी से अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
56 भोग कार्यक्रम के आयोजकों में गोपाल पिपरसानिया, नंदकिशोर मंगलानी, बी एस लालवानी, संदीप ताम्रकार, राजेश सिंह, महेंद्र मोटवानी (गुड्डू), अमित जगवानी, मनीष श्रीवास्तव, अतुल, छाया गुप्ता, विभा ताम्रकार, अनु पिपरसानिया, मंजू जगवानी, सुधा, दीपा मंगलानी, मीना देवी, सावित्री देवी, शिखा सिंह और प्रियंका श्रीवास्तव शामिल थे।


0 टिप्पणियाँ