Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सीमावर्ती चौकियों का औचक निरीक्षण

शहडोल - पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले की छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे चौकी केशवाही, दर्शीला एवं झींक बिजुरी का भ्रमण कर वहां की कानून-व्यवस्था तथा पुलिस कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया।


भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकियों में उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों एवं अपराध संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीमा क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही केशवाही कस्बा, चौकी दर्शिली व चौकी झींक बिजुरी के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया।

क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग, रात्रि गश्त तथा सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारियों एवं पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ