Ticker

6/recent/ticker-posts

वार्ड नं.36,37,38 के पार्षद सहित वार्डवासियों ने आवासीय इलाको में खुली शराब दुकान संचालक की शिकायत एसडीएम से की

शहडोल - संभागीय मुख्यालय की नगर पालिका के वार्ड नंबर 36, 37, 38 के पार्षदों ने अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर को शिकायत सौंपते हुए बताया कि कल्याणपुर रोड पर संस्कार पैलेश के पीछे शमशान घाट के पास आर्या स्टील के बगल में बालेन्दु त्रिपाठी के मकान में अचानक 26 नवम्बर से मदिरा (अंग्रेजी शराब दुकान) का दुकान खोलकर विक्रय किया जा रहा है। जिस कारण से समस्त वार्डवासियों में तनाव एवं भय का वातावरण व्याप्त है। उक्त शराब की दुकान के आस-पास वार्ड के कई लोग आवास बनाकर परिवार के साथ रहते है, उक्त मार्ग एक व्यस्त मार्ग है, जिस पर शहर के अधिकांश बच्चे एवं महिलायें व पुरूष लोग मार्ग का उपयोग करते हुये स्कूल कालेज एवं अन्य कार्य से आवागमन करते हैं और एक फर्लांग की दूरी पर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर दर्शनार्थी आते जाते है, जो सिलसिला सुबह से रात्रि 9-10 बजे तक चलता रहता है। उनके साथ आपराधिक घटना होने की पूर्ण संभावना है जिस कारण से वार्ड का शांतिप्रिय माहौल अशांत होने की पूरी संभावना है।

पार्षदों सहित वार्डवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत देते हुए कहा कि शराब दुकान खुलने से समस्त राहगीरों एवं वार्डवासियों को भय के वातावरण से हर पल जूझना पडेगा, क्योकि उक्त मार्ग के अलावा अन्य मार्ग नहीं है एवं इसी मार्ग से लोग छत्तीसगढ़, अमरकंटक एवं डिण्डौरी की यात्रा शार्टकट रूप में करते है। वर्तमान समय में शराब दुकान के सामने नदी एवं शमशान घाट का सूनशान स्थान नशा खोरों के लिये मनपसंद स्थान बनता जायेगा और शराब पीकर राहगीरों एवं वार्डवासियों के साथ आपराधिक कृत्य बड़े आसानी से संभव हो सकेगा। जिससे महिलायें-पुरूषों के जान का खतरा हर पल मौजूद होते हुये शराबियो द्वारा वार्ड में चिल्लाते हुये गाली गलौज करते देखा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ