Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग से मची अफरा-तफरी

शहडोल - जिला चिकित्सालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, कुछ ही देर में पूरा आईसीयू वार्ड धुएं से भर गया, जिससे मरीजों को घुटन होने लगी, तथा अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया बाद में मरीजों को आनन फानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर कर्मचारियों ने आग पर तत्काल काबू पा लिया।

ज्ञात हो कि लगभग एक सप्ताह पहले इसी तरह से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का मामला सामने आया था जिसमे मुश्किल से काबू पाया गया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ