‘‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा विधिक जागरूकता शिविर एवं मेला कार्यक्रम आज दिनांक 02.10.2021 को ग्राम विचारपुर जिला शहडोल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं उपपुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम में शासन के विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाये जाकर क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी गई । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराये जाने हेतु स्टॉल लगाया गया ।
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री अनूप त्रिपाठी ने कहा कि, इस शिविर में कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका तीनांे का संगम है और समाज कल्याण तथा लोंगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें उनके अधिकारों को दिलवाने का दायित्व हम सभी का है, इसके लिए देश में विभिन्न स्तरों पर विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है जिसका मुख्य उददेश्य लोंगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःषुल्क सलाह देना तथा उनके अधिकारों को पाने में उनकी मदद करना है। अस्पृश्यता निवारण शिविर को सम्बांेधित करते हुए एडीजे श्री अनूप त्रिपाठी ने कहा कि, उनके अधिकारों के प्रति लोंगों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर लीगल लिंक सेल की स्थापना की गई है जो गांव-गांव लोंगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करता है और उनके अधिकारों को पाने में उनकी सहायता करता है। कार्यक्रम को समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह ने भी सम्बांेधित किया और आदिम जाति कल्याण विभाग की जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को समझाया। कार्यक्रम में सामाजिक कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा नशामुक्ति पर आधारित जागो-जागों नौजवानों, नशा मुक्त हो मेरा देश का गायन प्रस्तुत किया। अस्पृश्यता निवारण शिविर कार्यक्रम में अस्पश्यता स्थापित करने तथा समाज में सद्भावना के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री बीएल प्रजापति, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र मिश्रा, सरपंच विचारपुर श्री शीतल टेकाम, समाजसेवी अनिल द्विवेदी, धर्मेन्द्र सिंह मीनू, श्री मनोज सिंह आर्माे, श्री शीतल पोद्दार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री रणजीत सिंह धुर्वे, डीपीसी डॉ0 मदन त्रिपाठी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।
0 टिप्पणियाँ