नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने से चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। इससे पहले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह संभाग में बीजेपी पार्षद उम्मीदवार के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। वही एक दिन पहले भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल भी चुनाव प्रचार के लिए शहडोल में आम चौपाल लगाकर लोगो से जनसंपर्क किया फिर वार्डो में घर घर जाकर पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट की मांगा तो वही शहडोल के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने भी प्रचार प्रसार में कोई कसर नही छोड़ी देखा जाए तो भाजपा इस नगरीय निकाय में अपनी पूरी ताकत झोकती हुई नजर आ रही है हर वार्ड वार्ड में जोर शोर से रैली कर रही है।
मतदाताओं के चौखट पर प्रत्याशियों की चहल पहल काफी बढ़ गई है। चुनावी प्रचार प्रसार में भाजपा पार्टी की वरिष्ठ नेता महिलाएं भी अपनी भागीदारी खूब निभा रहे हैं। महिलाएं भी समूह बनाकर मतदाताओं के घरों में दस्तक दे रही है और महिला मतदाताओं को अपने चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा ने मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए दिन रात एक कर दिए हैं। चुनाव में अब मात्र दो दिन शेष बचे हैं। जिससे सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। 27 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशी जनसंपर्क कर बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं। वहीं मतदान को लेकर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार अभियान भी जोरों पर है। भाजपा ने अपने सभी मंत्री, सांसद और विधायक को पार्टी के पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट मागने वार्ड में जनसंपर्क के लिए मैदान में उतारा दिया है, पार्षद उम्मीदवार भी अपने- अपने चुनावी अभियान को पुरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ाने में दिन रात एक कर दिए है। कोई भी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं।
वहीं देखा जाए तो वार्ड नं 09 व वार्ड नं 10 में भाजपा के तरफ लोगो का रुझान एकतरफा देखने को मिल रहा है इनके समर्थन में भी वार्डवासी भी पूरा सहयोग कर रहे है, वार्ड के एक सर्वे में देखा गया की इस बार वोट भाजपा की ही झोली में आते दिखाई दे रहे है।

0 टिप्पणियाँ