Ticker

6/recent/ticker-posts

चंद घंटों की बारिश में संभाग की सड़के हुई जलमग्न प्रशासन की खुली पोल

शहडोल - शहर में पानी निकासी की समस्या सही नहीं होने के कारण शहर के कई मुख्य मार्ग में जलमग्न की स्थिति हो गई शहर का मुख्य चौराहा गांधी चौक में 1 घंटे की बारिश के चलते स्थिति ये बन गई की 4 से 5 फुट तक पानी सड़कों में भर गया और सड़क तालाबों में तब्दील हो गई कई गाड़ियां मौके पर ही चलते चलते बंद हो गई कारण गाड़ी के इंजनों में पानी भर गया कई टू व्हीलर और टैक्सी पानी भर जाने के चलते बंद हो गई। तो वही गली मोहल्ले का भी इससे और बुरा हाल मोहल्लों को सड़क गायब si दिखाई देती हुई नजर आ रही मानो कोई नदी के उप्पर बनी पुलीय हो जो पानी में डूब सी गई हो, हर साल इस तरह की समस्या बनती है तो उस समय जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों समस्या को दूर करने की बात तो करते हैं लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। 

यदि जिम्मेदारों के द्वारा समय रहते इस परेशानी को को दूर करने के लिए कदम नहीं उठाए जाते तो इस तरह की समस्या नहीं बनती ।

1 घंटे की झमाझम बारिश होने के कारण शहर की सड़कें पूरी तरह से तालाब में बदल गई , जो प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ