कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि 11 अक्टूबर 2022 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में महाकाल मंदिर के विस्तार से संबंधित कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। कार्यक्रम के अवसर पर जिले के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका शहडोल के अंतर्गत दुर्गा मंदिर, जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत कांकाली देवी मंदिर एवं लखबरिया मंदिर, जनपद पंचायत बुढार के अंतर्गत भठिया देवी मंदिर, जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत हनुमान मंदिर करूवा, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत घाटी डोंगरी मंदिर एवं जनपद पंचायत ब्यौहारी के अंतर्गत गोदावल धाम मंदिर में भव्य पूजन अर्चन का कार्यक्रम किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायत तथा नगर परिषद में व्यापक रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजन किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से दिया जाए तथा कार्यक्रम आयोजन हेतु निर्धारित किए गए इस स्थल पर किए जा रहे कार्यक्रम में किन मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है, इसकी जानकारी कलेक्टर कार्यालय को अवश्य दें।
उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में स्थिति मंदिर में कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम से पूर्व पुजारियों का सम्मान कराया जाएगा। ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक मंदिरों की साफ सफाई संबंधित प्रबंधन समितियों एवं पुजारियों के सहयोग से किया जाए। सायं 4:00 बजे आमजन के सहयोग से दीपों के प्रज्ज्वलन पूजा-अर्चन तथा कीर्तन इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसमें आसपास के श्रद्धालु सम्मिलित हो, मंदिर प्रांगण अथवा मंदिर के पास किसी यथोचित स्थान में टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की जाए ताकि महाकाल मंदिर से संबंधित माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सायं 5:00 बजे उपस्थित जनसमूह देख सकें। उन्होंने कहा कि सूचित किया जाता है कि 11 अक्टूबर 2022 को आपके क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों के मंदिर में कार्यक्रम आयोजन एवं दिए गए निर्देशानुसार का समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

0 टिप्पणियाँ