शहडोल - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पं. एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय में चल रहे अनियमितताओं और छात्र छात्राओं को हो रही समस्याओं के विरुद्ध नवलपुर कैंपस में विश्वविद्यालय का गेट बंद कर के धरना प्रदर्शन किया एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा कुलपति महोदय को ज्ञापन देते हुए यह माग की गई कि :-
1. विश्वविद्यालय के सभी संकायों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित कराई जाए।
2. विश्वविद्यालय में प्राध्यापको की कमी के कारण अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है अतः शीघ्र ही प्राध्यापको की नियुक्ति की जाए।
3. मुख्य परीक्षा परिणाम में अत्यधिक त्रुटिया है जिसे शीघ्र ही ठीक किया जाए।
4. पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के वर्तमान परिणाम से छात्रों में काफी असंतोष है अतः यह पुनः ठीक कराया जाए।
5. विश्वविद्यालय के इस सत्र की प्रवेश शुल्क में भी काफी अनियमितता है एक कक्षा के छात्रों से एक ही शुल्क लिया जाए।
6. ऐसे विधार्थी जो पुनर्मूल्यांकन में पास हो गए है किंतु पूरक परीक्षा फॉर्म भर दिए है उनके शुल्क वापस किए जाए।
7. अभाविप की मांग के बाद विश्वविद्यालय ने 8 बसों के संचालन में सहमति जताई थी अतः 4 और बसों का संचालन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाय।
8. विश्वविद्यालय स्टाफ गार्ड और बस कर्मी छात्रों से अभद्र व्यवहार करते है इस पर अंकुश लगाया जाय।
9. विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की समस्या के निवारण हेतु शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाया जाए।
10. विश्वविद्यालय की कक्षाओं में अध्यापन के समय पीछे बैठे छात्रों को प्राध्यापको की आवाज स्पष्ट सुनाई नही देती अतः कार्डलेस माइक की व्यवस्था की जाए ।
11. स्नातक की कक्षाओं को सेक्शन में विभाजित किया जाय। उक्त ज्ञापन में प्रांत सह मंत्री डॉक्टर सिंह मार्को , विभाग संयोजक रविराज साहू, जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी, नगर मंत्री शिवम वर्मा, नगर विस्तारक भूपेन्द सिंह , उदित पांडे, सुबोधीनी शुक्ला, दीपिका तोमर, श्रुति तिवारी, अनुज तिवारी, शिवम भगत, आकाश कुशवाहा, पुष्पराज सिंह, मितेश सिंह , आकाश कोरी, आशीष चौहान, हरिओम शुक्ला, हिमांशु पांडे, सौरभ गुप्ता, शिवानी गुप्ता, मानसी तिवारी, आशुतोष सोंधिया, अभिजीत जैसवाल, इंद्रमणि गुप्ता, चेतन रजक, एवं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राए एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ