Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने चोरी का कबाड कीमत लगभग 3,50,000 रूपये एवं वाहन को किया जप्त

शहडोल - कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.09.21 को मुखबिर सूचना मिली की कपिल जैन उर्फ बड्डे जैन कत्थे कलर के एलपीटी 1109 वाहन क्रमांक एम.पी. 09 जी.एफ. 0164 में कॉलरी का चोरी का लोहा लोड करा कर मंहगे रेट में बेचने के लिये बुढ़ार से जबलपुर तरफ भेजने वाला है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु बगीया होटल तिराहा पहुँचकर देखा तो एक मिनी ट्रक वाहन कवाड लोड कर आते दिखा जिसे रूकवाकर चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम लखबिन्दर सिंह पिता जनरेल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी भोपाल का होना बताया। वाहन में लदे कवाड एवं वाहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई बैध दस्तावेज न होना बताया। जिससे कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चालक लखबिन्दर सिहं एवं वाहन मालिक कपिल उर्फ बड्डे जैन निवासी बुढार के विरूद्व भादवि एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मशरूका लगभग 3,50,000 रूपये का एवं वाहन को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खडा कराया गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला के नेतृत्व में स0उ0नि0 राकेश बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ