शहडोल - टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस शोरूम में नवरात्रि, पुष्प नक्षत्र एवं दीपोत्सव त्यौहार तक पूरे एक महीने फेस्टिवल उत्सव मनाया जा रहा है।फेस्टिवल उत्सव के दौरान मनोज टीवीएस शोरूम से कोई भी दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नगद छूट के साथ एक नहीं दो विशेष उपहार देने की घोषणा की गई है। मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोज टीवीएस शोरूम द्वारा नवरात्र से दीपोत्सव का त्यौहार यानी रविवार 11 अक्टूबर से रविवार 11 नवंबर 2026 तक पूरे एक महीने तक फेस्टिवल उत्सव माह मनाया जा रहा है। इस दौरान मनोज टीवीएस शोरूम से कोई भी दोपहिया वाहन खरीद पर 2100 रूपए की नगद छूट एवं एक हजार रुपए से गाड़ी बुकिंग करने पर एक उपहार तथा गाड़ी डिलेवरी पर फिर एक निश्चित उपहार दिया जाएगा। इसके अलावा स्क्रैच कार्ड के माध्यम से ढेरों अन्य पुरस्कार जीतने का भी अवसर मिलेगा। फेस्टिवल उत्सव के लिए शोरूम को रंगीन झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया है।
उपहार योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि 1000 रू से गाड़ी बुकिंग पर उपहार योजना में शामिल हो सकेंगे। साथ ही एक उपहार प्राप्त कर सकेंगे,इसके अलावा वाहन की डिलीवरी पर फिर एक निश्चित उपहार ग्राहकों को दिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि फेस्टिवल उत्सव माह में हर ग्राहक को एक स्क्रैच कार्ड दिया जाएगा। इस स्क्रैच कार्ड के स्क्रैच करने पर एक निश्चित उपहार मिलेगा। इसके अलावा भाग्यशाली ग्राहकों के लिए स्क्रैच कार्ड से ढेरों अन्य उपहार जीतने का मौका मिलेगा। जिसमें स्कूटर, फ्रिज, मोबाइल फोन, घड़ी, मिक्सर ग्राइंडर, वॉटर प्यूरीफायर, एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, माइक्रोवेव ओवन और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।
मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि मनोज टीवीएस शोरूम द्वारा दोपहिया वाहन खरीदने के बाद भी ग्राहकों को बेहत्तर सुविधा प्रदान की जाती हैं। उन्होंने ने बताया कि नगद छूट, बुकिंग राशि, उपहारों की उपलब्धता और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी बुढ़ार रोड स्थित शोरूम से प्राप्त की जा सकती है।श्री गुप्ता ने बताया कि मनोज टीवीएस शोरूम में ऑफर के साथ कम राशि, कम डॉक्युमेंट्स में फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध हैं।उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि फेस्टिवल उत्सव के दौरान तुरंत अपनी मनपसंद टीवीएस वाहन बुक कराएं तथा भीड़ से बचे। गाड़ी खरीदी के बाद अत्याधुनिक सर्विस सेंटर में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

0 टिप्पणियाँ