Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल के डॉ. मुकेश कुमार तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, KRCL बोर्ड में बने नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर

शहडोल - जिले के लिए गौरव का विषय है कि डॉ. मुकेश कुमार तिवारी को कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

डॉ. मुकेश कुमार तिवारी
डॉ. तिवारी की नियुक्ति को रेलवे क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में वे कंपनी के बोर्ड स्तर पर होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों एवं निर्णय प्रक्रियाओं में सहभागिता करेंगे। साथ ही कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रबंधन की निगरानी, नीतिगत विषयों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपने सुझाव एवं सलाह देंगे।

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड देश की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और परिचालन व्यवस्था से जुड़ी संस्था है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान के बोर्ड में डॉ. तिवारी को जिम्मेदारी मिलना शहडोल के लिए भी उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. मुकेश कुमार तिवारी को मिली इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्र के नागरिकों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संस्था के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ