शहडोल - भारत विकास परिषद, शहडोल शाखा द्वारा जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्था द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उदयपुर से आए अनुभवी प्राकृतिक चिकित्सक रोगियों का निःशुल्क उपचार करेंगे। यह शिविर 27 मार्च 2025 से प्रातः 9:00 बजे तक पांडव नगर स्थित केसरवानी भवन में आयोजित किया जाएगा।
शिविर के मुख्य आकर्षण :
निःशुल्क उपचार शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, मधुमेह, मोटापा, थायराइड, प्रोस्टेट, गैस, एसिडिटी, जलन, हृदय रोग, मूत्र संबंधी समस्याएं, रक्तचाप, अल्सर, कब्ज, अनिद्रा, त्वचा रोग आदि अनेक रोगों का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
विशेषज्ञ चिकित्सक: कंचन सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) के दक्ष चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर का आयोजन शहर के मध्य पांडव नगर स्थित केसरवानी भवन में किया जा रहा है।
महिला एवं पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था: शिविर में महिला और पुरुष रोगियों के उपचार के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, जिससे सभी रोगी सहजता से अपना उपचार करा सकेंगे।
उपचार में शामिल: घुटने की तकलीफें ग्रीस का खत्म होना, लिगामेंट की कमजोरी, सूजन, पानी भरना, उठने-बैठने में परेशानी, पालती मारकर न बैठ पाना, चलते समय आवाज आना, दर्द का अधिक होना, हड्डियों का घिसना और कमजोरी।
कमर दर्द की तकलीफें मनकों का गैप होना, सोते या बैठते समय दर्द का बढ़ना, कमर में दर्द/सूजन, नींद की कमी, खड़े होने में दर्द, कमर का झुक जाना आदि।
महत्वपूर्ण जानकारी: शिविर में भाग लेने के लिए 27 मार्च से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
शिविर 27 से 29 मार्च 2025 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
उपचार के लिए आरामदायक ढीले वस्त्र पहनकर आएं और एक नैपकिन या तौलिया साथ लाएं।
पंजीकरण क्रमांक के अनुसार प्रतिदिन रोगियों को चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
संपर्क सूत्र: अध्यक्ष: सी.ए. सुशील सिंघल (मो. 9425183200)
सचिव: प्रदीप गुप्ता (मो. 9425182834)
शैलेश ताम्रकार (मो. 9425343992)
डॉ. प्रशांत खरया (मो. 9425344474)
भारत विकास परिषद ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।

0 टिप्पणियाँ