अनूपपुर - सेवा पखवाड़ा के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आरसेटी अनूपपुर में 6 दिवसीय आवासीय शॉपकीपर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए तैयार करना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
आज दिनांक 29 सितंबर 2025, दिन सोमवार को इस प्रशिक्षण का समापन समारोह बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परम आदरणीय संभागायुक्त (शहडोल संभाग) महोदया श्रीमती सुरभि गुप्ता जी, परम आदरणीय कलेक्टर महोदय श्री हर्षल पंचोली जी, आदरणीय अपर कलेक्टर महोदय श्री डी.के. पाण्डेय जी, आदरणीय एसडीएम महोदय श्री कमलेश पुरी जी, आदरणीय क्षेत्रीय प्रबंधक (सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया) श्री प्रणव कपूर जी, आदरणीय जिला परियोजना प्रबंधक (एनआरएलएम) श्री शशांक प्रताप सिंह जी, आदरणीय जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) श्री दिलीप निगम जी तथा आरसेटी अनूपपुर संस्था निदेशक श्री प्रवीण कुमार बसवाल जी जिला प्रबंधक ( एन आर एल एम) एवं आरसेटी संकाय, कार्यालय सहायक व दिव्यांग प्रशिक्षणर्थियो की विशेष रूप से उपस्थित रही।
समारोह के दौरान संभागायुक्त महोदया श्रीमती सुरभि गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में आरसेटी अनूपपुर की पूरी टीम को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –
"आप ऐसा कभी मत सोचिए कि आप दिव्यांग हैं। यदि आपकी सोच ऊँची होगी और आपके अंदर आत्मविश्वास होगा तो आप हर कार्य कर सकते हैं। आप स्वरोजगार स्थापित करेंगे और आगे चलकर अपने जैसे अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा पाएंगे।"
उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन एवं बैंकिंग संस्थाएँ दिव्यांगजन उद्यमियों की हरसंभव मदद करेंगी। साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे एक सफल एवं कुशल उद्यमी बनकर समाज में मिसाल कायम करेंगे।
समापन अवसर पर संभागायुक्त महोदया एवं कलेक्टर महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक ग्रुप फोटो खिंचवाकर इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाया।
इस अवसर पर आरसेटी अनूपपुर के निदेशक श्री प्रवीण कुमार बसवाल जी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांगजनों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना है। भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।


0 टिप्पणियाँ