Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल: बिरसा मुंडा जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' का भव्य आयोजन

शहडोल - भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर, कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में जिला स्तरीय 'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ -

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर किया। सर्वप्रथम, उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया।

हितलाभ वितरण एवं जन कल्याणकारी योजनाएँ -

'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह की मुख्य अतिथि, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत, शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय छाता के विद्यार्थी शुभ बैगा और कुमारी पार्वती बैगा को लाभान्वित किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत, संजीवनी स्व सहायता समूह, कंचनपुर की सदस्य अनीता बैगा को ₹2 लाख 60 हजार का ऋण चेक प्रदान किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत, निवेदिता बैगा और कान्या बैगा को आवास प्रमाण पत्र तथा श्रीमती पिंकी बैगा और श्रीमती रामबाई बैगा को अनुदान आहार योजना का लाभ दिया गया।

मेधावी छात्रों में माधुरी टांडिया और शिवा सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, विधायक द्वय श्रीमती मनीषा सिंह एवं श्री जयसिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ