Ticker

6/recent/ticker-posts

1 अक्टूबर को पेंशन शंखनाद महारैली दिल्ली में ओल्ड पेंशन के हक की लड़ाई लड़ेंगे कर्मचारी

भारत सरकार ने दिसंबर 2003 में एक अध्यादेश लाकर पुरानी पेंशन योजना को 01जनवरी 2004 से होने वाली सभी केन्द्रीय नई नियुक्तियों में कर्मचारियों का पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया साथ ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य में कर्मचारियों के लिए 01 जनवरी 2005 से होने वाले सभी नियुक्तियों में पुरानी पेंशन बंद कर दिया गया जिसके कारण आज देशभर के लगभग 85 लाख केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी,अधिकारी व जिसमे प्रदेश में लगभग 6.50 लाख पुरानी पेंशन योजना पाने के हक से वंचित हो गए

पुरानी पेंशन योजना के जगह पर नई पेशन योजना लागू किया गया जो कि शेयर मार्केट और एन्यूटी की ब्याज दर पर आधारित है जिसमें पेंशन की कोई निश्चित गारंटी नहीं और ना ही इसमें प्राप्त पेंशन राशि आत्मनिर्भर जीने योग्य है

नई पेंशन योजना की राशि में महंगाई के साथ कोई वृद्धि देय नहीं होती है नई पेंशन योजना से वर्तमान सेवानिवृत्त उपरांत 500 रु, 1000 रु,एवं 2000 रु,अधिकतम पेंशन प्राप्त हो रहा है जो देश के आमजन के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजना में से प्रदाय की जा रही राशि से भी कम है जो कि अपने आप में भी प्रश्नवाची है ! अधिकारी /कर्मचारी की असामयिक मृत्यु उपरान्त परिवार पेंशन इससे भी कम प्राप्त होती है जिससे आश्रित परिवार के सामने और घोर वित्तीय संकट आ जाता है साथ ही कर्मचारियों द्वारा यह भी कहा गया कि नई पेंशन योजना जो बहुत ही अच्छी बताई जा रही है उससे नेताओंऔर विधायकों को वंचित कर सर्फ कर्मचारियों पर ही क्यों लागू की गई यदि नई पेंशन योजना इतनी अच्छी है तो विधायकगण,नेतागण को अभी भी पुरानी पेंशन क्यो मिल रहा है ? इससे देश के कर्मचारी जगत में गहरा असंतोष, निराशा व आक्रोश व्याप्त है ऐसी स्थिति में देश व प्रदेश के कर्मचारी उदास व निराश इसके सहारे देश का भविष्य कैसे गढ़ा जा सकता है यह अपने आप मे यक्ष प्रश्न है 

मध्य प्रदेश एवं केंद्र के समक्ष एनपीएस धारी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नई पेंशन योजना बंद कर देश मे सिविल सेवा पेंशन नियम 1972 केंद्रीय अधिकारी,कर्मचारियों एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियमावली 1976 को लागू करते हुए पुरानी पेंशन योजना पुनः यथावत बहाल की जावे साथ ही मध्यप्रदेश में कार्यरत नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ पेंशन व ग्रेच्यूटी में दिया जावे।

नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के संभागीय अध्यक्ष विद्या भूषण शर्मा ने कहा कि- सफलता कभी भी पक्की नही होती है और असफलता भी कभी अंतिम नही होती है इसलिए अपनी कोशिश को तब तक जारी रखें जब तक आपकी जीत इतिहास ना बन जाए आगे उन्होंने कहा पेंशन विना सेवा अधूरी,पेंशन वेतन से भी जरूरी आओ मिलकर निकाले हल, विना पेंशन कैसे बीतेगा हमारा कल तो फिर साथियो पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संभाग के नई पेंशन योजना से पीड़ित समस्त विभागों के केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों /अधिकारियों से विनम्र अपील किया गया है कि 01 अक्टूबर 2023 को NMOPS के तत्वाधान में आयोजित देशव्यापी पेंशन शंखनाद महारैली रामलीला मैदान नई दिल्ली में एकत्रित होवे सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ