बुढार - नेहरु डिग्री महाविद्यालय बुढार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर ईकाई बुढार धनपुरी की नगर बैठक हुई जिसमें परिषद के कार्यों के बारे में बताया गया एवम आगामी कार्य योजना के बारे में चर्चा की गई।
बैठक का प्रारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बुढार धनपुरी नगर ईकाई के नगर मंत्री अखिलेश सिंह ने वर्तमान कार्यों के बारे में बता कर प्रारंभ किया। सदस्यता अभियान के बारे में भी वर्णन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान था जो की हर विद्यालय और महाविद्यालयो मे होना है जिसमें कक्षा 9 से लेकर पीजी तक के विधार्थी को अपने और परिषद के कार्यों से जोड़ना है उसके बाद नगर अध्यक्ष बीएन उपाध्याय जी ने परिषद के कुछ बिंदुओं पर बात कही उन बिंदुओं में प्रमुख रूप से नेहरू डिग्री महाविद्यालय में स्नाक्तोतर (पीजी) की कक्षाएं संचालित करने और नए कोर्सेज प्रारंभ करने के बारे में बताया। महाविद्यालय में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर भी बात कही । अगले कड़ी में विद्यार्थी परिषद नगर उपाध्यक्ष टीकम सिंह नायक जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बताया कि विद्यार्थियों को किस प्रकार अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए ।यह भी बताया की विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता कैसे अपने चरित्र निर्माण करके समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकता है। अंत में नगर मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा अगर आने वाले कुछ समय में विद्यार्थी परिषद की मांग महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं मानी जाती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी (A.B.V.P.) उग्र आंदोलन करेगीबैठक में विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बुढार,धनपुरी नगर कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के सामान्य छात्र भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ