शहडोल - पुलिस ने मोडिफाइड सायलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, पुलिस ने 9 बुलेट और 1 अन्य बाइक को जब्त किया है। इन वाहनों में मोडिफाइड सायलेंसर लगे हुए थे, जो ध्वनि प्रदूषण का कारण बन रहे थे।
पुलिस को आमजन और समाचार पत्रों के माध्यम से शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग बुलेट और अन्य बाइक में मोडिफाइड सायलेंसर का उपयोग करते हैं। इससे पटाखों जैसी आवाज होती है, जो ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ आसपास के वाहन चालकों के लिए भी खतरनाक है।
पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और उप पुलिस अधीक्षक यातायात और थाना प्रभारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत, पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस जांच में, 9 बुलेट और 1 अन्य बाइक में मोडिफाइड सायलेंसर पाए गए। इन वाहनों को जब्त कर लिया गया है। बता दे की केशरी एक्सप्रेस ने मोडिफाइड साइलेंसर को लेकर विस्तार से खबर का प्रकाशन भी किया था जहां पर खबर का हुआ असर और पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करवाई।पुलिस ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ इसी तरह से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ