Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रत्याशियों को दिया जीत का मंत्र

शहडोल - नगरपालिका चुनाव 2022 शहडोल के मद्देनजर भाजपा प्रदेश संगठन मंहामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा महत्वपूर्ण चुनावी बैठक में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को कड़ी मेहनत करते हुए अपने-अपने वार्ड जीतने का मंत्र बताया उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनसंघ ने चुनाव लड़ना प्रारंभ किया वह पहली पीढ़ी थी, वह समय संघर्ष का समय था, जब एक भी प्रत्याशी नहीं जीतता था, दूसरी पीढ़ी इस संर्घष को बढ़ाते हुए जीत के करीब पहुंची और तीसरी पीढ़ी जीत और हार के मध्य रही और चौथी पीढ़ी ने इस संघर्ष को जीत में बदल दिया इतने लंबे समय में भाजपा परिवार इतना विशाल हो गया है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी हैं। 

किन्तु यह वार्ड का चुनाव है यह चुनाव बड़े चुनावों से काफी अलग होता है, इसमें प्रत्याशी का व्यक्तित्व एवं उसका व्यवहार भी चुनाव को काफी हद तक प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में औसतन 200 भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं, सही रणनीति एवं सामंजस्य से भाजपा का चुनाव जीतना निश्चित है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जिला संगठन प्रभारी पीतांबर टोपनानी, महिला एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष अमिता चपरा, जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय हर्षवर्धन सिंह, अनुपम अनुराग अवस्थी, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, मनोज सिंह आर्मा, दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, राकेश तिवारी, जिला नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा सहित 39 वार्डां के भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ