उमरिया/ चंदिया - क्षेत्रीय रेल रोको संघर्ष समिति व आम जनता ने आज सुबह से चंदिया रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया चंदिया समेत आस पास के करीब 80 गांव के ग्रामीण जनता आंदोलन के लिए सुबह से ही चंदिया रेलवे स्टेशन के ट्रैक में पहुंच गई आंदोलन को देख रेलवे ने भारी मात्रा में पुलिस बल लगाया था। लेकिन भारी जनता आंदोलनकारियों की रणनीति के आगे रेलवे की सारी सुरक्षा काम पड़ गई, चंदिया रेलवे स्टेशन पर आंदोलन की वजह से बिलासपुर से आने वाली ट्रेनों को लोरहा रेलवे स्टेशन पर रोका गया, और कटनी से बिलासपुर जाने वाली सभी ट्रेनों को रूपोद स्टेशन पर रोका गया, कोरोना काल से बंद चल रही यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर 14 दिनों से ये आंदोलन जारी है, वहीं उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है,जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम करने पहुंचे लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हजारों की संख्या में पहुंचे लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। वहां पर स्थिति तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर वहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए हैं।
क्षेत्रीय रेल रोको संघर्ष समिति के द्वारा बीते 15 दिनों से जारी क्रमिक भूख हड़ताल के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। आंदोलकारियों को रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से रोकने पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। बैरिकेड कूद कर लोग रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए हैं। चंदिया रेलवे स्टेशन में उन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं, जिनका स्टॉपेज कोरोना काल के बाद बंद कर दिया गया था, लोगों की मांग सभी ट्रेनों का पहले की ही तरह स्टॉपेज देने की है। रैली में लगभग 20000 लोग शामिल हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ