Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने चोरी हुई 3 मोटरसाइकिलें बरामद की, 4 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल - जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई 3 मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन मोटरसाइकिलों को अलग-अलग दिनों में जिला अस्पताल से चोरी किया गया था।

सूचना पर थाना कोतवाली शहडोल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने लगातार चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य संदिग्ध विजरा उर्फ लाला उर्फ सूर्य प्रकाश सोनी पिता विजय सोनी निवासी भंडारी मंदिर के पास सोहागपुर को दस्तयाब किया।

पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की, तो उसने अपने साथी आरोपी करन सिंह पिता अशोक सिंह रघुवंशी निवासी सरिहट थाना गोहपारू, भोला पिता नान शाह विश्वकर्मा निवासी सरिहट थाना गोहपारू और रवि उर्फ जैकी सोनी पिता विजय सोनी निवासी खन्नौधी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिलें क्रमशः होण्डा लीवो क्र. एमपी 18 एमएम 9486, एमपी 18 डीलक्स एमपी 18एमजी 8722 और एक अन्य एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रावेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सउनि विश्वनाथ तिवारी, सुरेश अहिरवार, प्र. आर. पुरूषोत्तम सिंह, हीरा सिंह और ठाकुर दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ