शहडोल - केसरवानी समाज वैश्य नगर सभा, महिला सभा, तरुण सभा एवं तरुण महिला सभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण कार्यक्रम केसरवानी भवन पांडवनगर में भारी संख्या में मौजूद स्वजातीय जनों के बीच संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ संरक्षक अधिवक्ता श्रवण कुमार गुप्ता जी, संरक्षक राजेश गुप्ता जी द्वारा नगर सभा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता की मौजूदगी में "ध्वजारोहण " किया गया तत्पश्चात सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों का जयघोष किया गया। छोटे छोटे बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत अपनी शानदार प्रस्तुति दी। नगर सभा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, महिला सभा अध्यक्ष निभा गुप्ता, तरुण सभा अध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता एवं तरुण महिला सभा अध्यक्ष सविता गुप्ता द्वारा अपना-अपना उद्बोधन दिया गया। सफल मंच संचालन नगर सभा के महामंत्री बालमुकुंद गुप्ता द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में पधारे सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार प्रकट कोषाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश गुप्ता ने किया।तत्पश्चात स्वल्पाहार एवं बूँदी प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ