Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में हिंदू जनजागरण समिति की विशाल कांवड़ यात्रा

शहडोल - हिंदू जनजागरण समिति शहडोल ने आज 21 अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा बाणगंगा प्रांगण से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए बूढ़ी देवी मंदिर में समाप्त हुई।

कांवड़ यात्रा में अनेकों भोलेनाथ की झांकियां सजाई गई थीं। इसके अलावा, भोलेनाथ और पार्वती जी के स्वरूप धारण किए गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए भोले बाबा की बारात भी निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ यात्रा का स्वागत किया।

कांवड़ यात्रा के संयोजक ने बताया कि यह यात्रा भगवान शिव की आराधना और भक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को भगवान शिव के प्रति प्रेम और श्रद्धा जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा के समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं को आभार व्यक्त किया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ