Ticker

6/recent/ticker-posts

दुष्कर्म के आरोपी रिची जगवानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल - दिनांक 02.09.22 को महिला थाना शहडोल में पीड़िता के द्वारा रिची जगवानी के विरूद्ध जबरजस्ती बलात्कार करना एवं डरा धमका कर ब्लैक मेल कर शारीरिक बनाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी जिसमे महिला थाना में अपराध क्रमांक 72/22 धार 376,736 ( 2 ) 506 ताहि 3 ( 2 ) 5 ए ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी तथा मामले के आरोपी रिची जगवानी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने से आरोपी रिची जगवानी पिता रमेश जगवानी निवासी नेहरू कालोनी थाना कोतवाली जिला शहडोल को दिनांक 03.09.22 को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय शहडोल प्रस्तुत किया गया है।

फरियादिया द्वारा बताया गया कि उसके रिश्तेदार के यहा रिची जगवानी आते जाते थे । पढाई लिखायी के संबंध में बातचीत करता रहता था इस दौरान उसके द्वारा मेरा मोबाइल नंबर ले लिया गया था। इसी बीच रिची जगवानी द्वारा फोन करके अपने घर बुलाया और बोला कि उसे कुछ आवश्यक काम है रिची जगवानी से मिलने पर फरियादी को अश्लील फोटो दिखाकर धमकाया डराया और बोला कि ये अश्लील फोटो तुम्हारे रिश्तेदार घर में दिखाउगा, उसके बाद मुझे धमकी दिया कि तुमको जान से मरवा दूंगा अगर तुमने ये बात किसी से बताई तो उसके कुछ दिन बाद पुनः रिची अपने घर बुलाने को कहने लगा तो मैं मना कर दी उसके बाद रिची मुझे धमकी दिया कि यदि तुम घर नही आओगी तो तुम्हारा अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा तब मैं डर इसी डर के कारण उसके कहे अनुसार करने लगी और वो मेरा बार बार बलात्कार करने लगा वो जहां भी बुलाता था मैं मजबूरी में डर के कारण चली जाती थी और वो मेरा बलात्कार करता रहा। जिससे परेशान होकर दिनांक 02.09.22 को महिला थाना शहडोल में पीड़िता के द्वारा रिची जगवानी के विरूद्ध जबरदस्ती बलात्कार करना एवं डरा धमका कर ब्लैक मेल कर शारीरिक बनाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी।

समस्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अजाक मयंक तिवारी एवं महिला थाना प्रभारी रमा आर्मो, सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल, उनि० आराधना, उनि० वैष्णवी पाण्डेय, उनि0 राकेश मिश्रा, सउनि रजनीश तिवारी, राकेश बागरी, प्रधान सुनील शुक्ला, आर० अजय बघेल, गिरीश मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह का योगदान रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ