Ticker

6/recent/ticker-posts

ओपीएम के पीआरओ रवि शर्मा की चल रही तानाशाही आज तक नही करवाई प्रेस वार्ता

शहडोल - ओपीएम पेपर मिल्स कम्पनी का नाम आज पूरे देश मे सुमार है पर कम्पनी के काम की बात की जाए तो ऊंची दुकान और फीके पकवान की कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है और इस फीके पकवान की हल्के गुड वितरण से स्पष्ट समझ आ रहा है। कम्पनी के मैनेजमेंट को सम्हाल रहे रवि शर्मा बीते समय से कम्पनी के मैनेजमेंट का जिम्मा उठाए हुए हैं और उनके मैनेजमेंट में बीच बीच में सवाल उठते रहे है आए दिन होती है दुर्घटना, मशीनों की मरम्मत टाइम पर मेंटेनेंस ना होने के कारण आए दिन होती रहती है दुर्घटना पीआरओ रवि शर्मा अपने बड़े अधिकारियों को चमचागिरी में ही व्यस्त रहते है इस मैनेजमेंट में रवि शर्मा को भले ही ख्याति प्राप्त हो पर कम्पनी के कुछ कर्मचारियों ने रवि के इस मैनेजमेंट को जमकर कोसा यही नही ओपीएम कालोनी में अधिकांश कर्मचारी बाहरी व्यक्ति हैं जिनका नाता बिहार या है उनके इस छट पर्व पर भी कम्पनी ने पर्व को फीका करने में कोताही नहीं बरती जिसका मजाक सोशल मीडिया में भी उड़ाया जा रहा है कि कम्पनी वर्करों को ऐसा गुड़ परोसा गया है जो न खाने के काम आया न फेंकने के रहे हैं। आए दिन इनकी तानाशाही रवैया देखा जाता है जिससे यह के कर्मचारी भी परेशान है।

कम्पनी ने रवि शर्मा को कम्पनी के किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए या अखबार चैनलों से होने वाले प्रेस वार्ता के लिए रवि को कम्पनी का पीआरओ नियुक्त किया है ताकि कम्पनी से सम्बंधित अच्छे कार्यों और उत्पादनों को समाचार अखबारों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा सके किंतु रवि इस जिम्मेवारी से कोसों दूर है और प्रेस वार्ता तो कोसो दूर कम्पनी द्वारा प्रदाय किए गए होली दिवाली के गिफ्ट को भी रवि स्वयं निगल रहा है।
रवि शर्मा -पीआरओ ओपीएम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ