शहडोल - दिनांक 08.11.21 को खाद्य विभाग को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिष्ठान प्रेम ब्रेकरी बुढार रोड शहडोल में ब्रेड एवं टोस्ट निर्माण कार्य अस्वच्छता पूर्वक चल रहा है। खाद्य विभाग एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी गई, तो प्रतिष्ठान प्रेम ब्रेकरी में ब्रेड एवं टोस्ट निर्माण सामग्री लगभग 483 किलोग्राम ब्रेड को अस्वच्छता पूर्वक रखे जाना जो मानव स्वास्थ के लिये हानिकारक पाये जाने पर एवं ब्रेड के अमानक एवं मिलावटी होने से प्रतिष्ठान प्रेम ब्रेकरी के संचालक कमल कुमार दुहलानी पिता कुंदन लाल दुहलानी उम्र 38 वर्ष निवासी बुढार रोड शहडोल के विरूद्ध भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला, स.उ.नि. रामनारायण पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ