Ticker

6/recent/ticker-posts

बॉलीवुड मुवी में लीड रोल देने के नाम पर 10 लाख रूपये की धोखाधडी का आरोपी पुलिस हिरासत में

शहडोल/कोतमा - फरियादी श्वेता शर्मा पति शैलेन्द्र ताम्रकार निवासी सिंधी गुरुद्वारा के सामने कोतमा जिला अनूपपुर द्वारा अतिक्ति पुलिस महानिदेशक को शिकायत की गई थी कि मुम्बई निवासी मनीष छेडा नामक व्यक्ति द्वारा खुद को फिल्म निर्देशक बताकर बॉलीवुड की पिक्चर्स में लीड रोल देने का झांसा देकर शहडोल आकर विराट मंदिर में मुवी का झूठा सेट लगाकर उसके साथ बैंक एवं नगदी में रूपयें 10 लाख लेकर धोखाधडी की गई है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना कोतवाली शहडोल में अपराध क्रमांक 26/ 2022 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

जांच के दौरान फरियादिया द्वारा आरोपी के बैंक में किये गये ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपी मनीष छेडा निवासी मुम्बई के यूको बैंक ऑफ इण्डिया के बोरीवली शाखा के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज किया जाकर प्रकरण में अन्य साक्ष्य एकत्र किये गये जिससे आरोपी मनीष छेडा का शहडोल आकर रूकना और विराट मंदिर में लगाये गये सेट की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान, महिला फरियादी को आर्थिक रूप से शोषित किये जाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था एवं आरोपी को पुलिस थाना कोतवाली में उपस्थित होने हेतु निर्देशित भी किया जा रहा था जिसके द्वारा लगातार पुलिस को चकमा दिया जाकर उपस्थित नहीं होकर प्रकरण को अनावश्यक लंबित रखा जा रहा था। आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस थाना कोतवाली एवं सायबर सेल की एक विशेष टीम गठित की गई थी।

विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर विशेष टीम को मुम्बई रवाना किया जाकर आरोपी मनीष छेडा पिता स्व. चिमनलाल शामजी छेड़ा उम्र 49 साल निवासी सी विंग नवराजहंस कॉऑपरेटिव सोसायटी रोकडिया लेन बोरीवली वेस्ट मुम्बई से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे ट्राजिट रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने पर आरोपी की चिकित्सा इतिहास में आये तथ्यों के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के प्रकरण अर्नेश कुमार विरूद्ध शासन में दिये गये निर्देशों के अन्तर्गत् नोटिस देने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर आरोपी मनीष छेडा को माननीय न्यायालय शहडोल में उपस्थित होने हेतु नोटिस दिया जाकर, माननीय न्यायालय शहडोल में आवश्यकतानुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु पाबन्द किया गया।

आरोपी मनीष छेडा निवासी बोरीवली मुम्बई के यूको बैंक के खाते में पुलिस द्वारा रू. 3,60,000-00 की राशि को फ्रीज किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली संजय जायसवाल सउनि भूपेन्द्र कुमार, प्र. आर. 316 निखिल श्रीवास्तव एवं आर. 599 अजीत यादव व सायबर सेल प्रभारी सउनि अमित दीक्षित का विशेष योगदान रहा है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ