शहडोल - जिले के अमलाई थाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 26 वर्षीय युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते अमलाई थाने में पेट्रोल डालकर खुद को आग हवाले कर लिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अमलाई थाना क्षेत्र के ईटा भट्ठा की रहने वाली 26 वर्षीय युवती का रामपुर के पटवारी ब्रज बहादुर से प्रेम प्रसंग था। इसी मामले को लेकर थाने में शिकायत करने आई थी। वहां प्रेमी पटवारी भी मौजूद था, तभी पटवारी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर लिया।
इस घटना के बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। मामले की जानकारी लगते ही एडीजीपी डीसी सागर और एसपी कुमार प्रतीक अस्पताल पहुंचे और युवती का हाल जाना। इधर, इस घटना के बाद तत्काल अमलाई पुलिस ने प्रेमी पटवारी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है
0 टिप्पणियाँ