शहडोल - पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात ज्योति सिंह सिकरवार व उनकी टीम द्वारा अभियान चलाकर आज जिला मुख्यालय अन्तर्गत सेंट जूड्स कान्वेन्ट स्कूल, ज्ञान गंगा प्ले स्कूल केन्द्रीय विद्यालय एवं सद्गगुरू पब्लिक स्कूल में चल रही कुल 40 बसों एवं वैन को चेक किया गया।
स्कूली छात्र - छात्राओ के सुरक्षित परिवहन हेतु स्कूलो के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन जैसे- वाहनों में फायर फाइटर का होना, सीसीटीवी कैमरे लगे हो, फर्स्ट एड बाक्स होना आदि का पालन नही करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। कुल 20 वाहनो में सुप्रीम कोर्ट के अनुसार कमिया पाए जाने पर उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 10,000 /- रूपए जुर्माना वसूल किया गया तथा भविष्य के लिए हिदायत दी गई कि सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के अनुसार ही स्कूली वाहन चलाए अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेंगी कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगी।

0 टिप्पणियाँ