Ticker

6/recent/ticker-posts

जोमैटो कम्पनी के डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमलाई - दिनांक 16.10.21 को फरियादी मनोज कुमार केवट पिता किशोरी लाल केवट निवासी ग्राम सारंगपुर थाना खैरहा जिला शहडोल का थाना अमलाई उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि वह जोमैटो कम्पनी मे डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है कल दिनांक 16.10.21 को शाम करीब 21:00 बजे सर्वोदय कैंटीन से खाना लेकर डिलीवर करने के लिए जा रहा था तभी कैंटीन के बाहर जैसे ही मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा तभी मोटरसाइकिल एमपी 18 एमजे 9253 में सवार कैलाश नामदेव एवं उसके साथी अकाश गुप्ता व एक लड़की साक्षी विश्वकर्मा तीनों मोटरसाइकिल से आए और बोले कि तुमने मुझे गाली क्यों दिया है जब प्रार्थी ने गाली देने की बात से इनकार किया तो तीनों आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करने लगे और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इतने में लडकी साक्षी द्वारा फोन कर अपने अन्य साथी लोगों को मौके पर बुला लिया जिससे दो मोटरसाइकिल से 3-4 लड़के हाथ में डंडा लेकर आए और फरियादी के साथ हाथ घुसो व डंडे से मारपीट एवं गाली गलौज की है मौके पर उपस्थित कुछ व्यक्तियों ने मिलकर बीच बचाओ किया मारपीट से फरियादी को अंदरूनी चोटें आई हैं रिपोर्ट पर थाना अमलाई में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी 01. कैलाश नामदेव पिता श्री समय लाल नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी ईटा भट्टा अमलाई, 02. आकाश गुप्ता पिता सुदामा गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी ईटा भट्टा अमलाई एवं 03 साक्षी विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी बस स्टैंड शहडोल के पास को अभिरक्षा में लिया गया। अन्य तीन-चार आरोपी की तलाश की जा रही है। 

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई निरी0 मोहम्मद समीर के नेतृत्व में उनि0 उपेन्द्र त्रिपाठी, सउनि0 भूपेन्द्र सिंह, करतार सिंह, प्रआर0 दीपक तिवारी, पुष्पेन्द्र एवं आर0 कोमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ