Ticker

6/recent/ticker-posts

घर में घुसकर लूट के तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमलाई - दरम्यानी रात थाना अमलाई को डायल 100 के जरिये सूचना मिली थी कि चीपहाउस कालोनी वार्ड नं. 24 में नंदलाल दुषाध के कमरे में कुछ अज्ञात बदमाश दरवाजा खोलकर अन्दर घुसकर संपत्ति चोरी करने के लिये अन्दर घुसे थे तभी माकान में मौजूद महिला शीशमती पति नंदलाल दुषाध उम्र 45 साल को बदमाशो के अन्दर घुसने की आहट लगने पर जग कर उठ गई तभी अज्ञात बदमाश उक्त महिला को पहचान लेने की आशंका पर सिर में कठोर प्रहार कर प्राणघातक चोंट पहुंचाकर बेहोश कर दिया गया और एक एण्ड्राईड मोबाईल सेट , चांदी की पायजेब, पायल एवं नगदी रकम 5000/- रूपये लूट कर भाग गये है। 

इस सूचना पर थाना अमलाई पुलिस तत्परता पूर्वक पहुंचकर उक्त घायल महिला को जान बचाने के लिये तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया एवं देहाती नालसी लेखकर नंबरी अपराध पंजीबध्द कर मामले की विवेचना की गई। चूंकि अज्ञात आरोपियो व्दारा घर के अन्दर घुसकर संपत्ति की लूटपाट करने के उद्देश्य से महिला को मारकर गंभीर चोंट कारित कर बेहोश किया गया था , जो घटना दुहसाहसिक एवं गंभीर प्रकृति की होने से चीपहाउस कालोनी एवं आसपास क्षेत्र की आमजनता में दहशत का माहौल निर्मित था जिससे पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व्दारा अज्ञात आरोपियो की तलाश एवं अपह्त संपत्ति की बरामदगी का सक्त निर्देश थाना अमलाई को दिया गया था। घटना पश्चात लगातार अज्ञात आरोपी पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे जो मामले की घटना भक्की उर्फ बृजेश कोल पिता स्व. बिहारीलाल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी आलमगंज, छोटू चौबे उर्फ योगेन्द्र पिता रामनरेश चतुर्वेदी उम्र 30 वर्ष निवासी जंगल दफाई वार्ड नंबर 24 एवं रोहित कोल पिता कल्लू कोल उम्र 22 वर्ष निवासी चीपहाउस वार्ड नंबर 23 व्दारा घटना घटित करने के साक्ष्य _प्राप्त होने पर उपरोक्त आरोपियो को धारा 450,307,394 भादवि में गिरफ्तार कर मामले की अपह्त संपत्ति बरामद कर दिनांक 14.09.2021 को आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया। मामले में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय धनपुरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. मो. समीर व्दारा थाना अमलाई के उप.निरी. उपेन्द्र त्रिपाठी , प्र.आर. गणेश पाण्डेय , आर. धीरेन्द्र भदौरिया, आर. जगभान, आर. रंजीत कनासिया, आर.राकेश सिंह के महत्वपूर्ण सहयोग से की जाकर आरोपियो को गिरफ्तार कर अपह्त संपत्ति बरामद करने की सफलता हासिल हुई है। उपरोक्त घटना में आरोपियो के गिरफ्तार होने से आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना व्याप्त हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ