Ticker

6/recent/ticker-posts

शासकीय आईटीआई शहडोल में जॉब का सुनहरा अवसर

शहडोल - प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि, शासकीय आईटीआई शहडोल में व्यवसाय स्टेनोग्राफर सेकेट्रियल असिस्टेंट अंग्रेजी में रिक्त प्रशिक्षण अधिकारी के पद के विरुद्ध वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत मेहमान प्रवक्ता को आमंत्रित किया गया है आवेदकों से आवेदन पत्र 9 जुलाई 2021 शाम 5ः00 बजे तक कार्यालय शासकीय आईटीआई शहडोल में जमा किए जाएंगे।  इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण होना, मध्य प्रदेश शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय परिषद राज्य परिषद में 80 शब्द प्रति मिनट एवं 100 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी शीघ्र लेखन 30 शब्द प्रति मिनट से अंग्रेजी मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई शहडोल में सम्पर्क किया जा सकता है।

शासकीय आईटीआई शहडोल


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ