Ticker

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया पर प्रभु श्री राम की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आक्रोश: बजरंग दल और नंदी गौ सेवा ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

शहडोल - सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और सनातन संस्कृति के शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी प्रबोध कुमार पाण्डेय ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रभु श्री राम की एक छायाचित्र (फोटो) साझा की थी। आरोप है कि इस फोटो के साथ किए गए विवरण में भगवा वस्त्र धारण किए हुए, बंदूक लिए और भगवान को धमकाते हुए दृश्यों का उल्लेख किया गया था। प्रतीकों के कथित दुरुपयोग का एक नया मामला सामने आया है। फेसबुक पर भगवान श्री राम के चित्र के साथ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में नंदी गौ सेवा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रबोध कुमार पाण्डेय नामक व्यक्ति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप-

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी प्रबोध कुमार पाण्डेय ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रभु श्री राम की एक छायाचित्र (फोटो) साझा की थी। आरोप है कि इस फोटो के साथ किए गए विवरण में भगवा वस्त्र धारण किए हुए, बंदूक लिए और भगवान को धमकाते हुए दृश्यों का उल्लेख किया गया था।

हिंदू संगठनों का कहना है कि इस प्रकार की अमर्यादित पोस्ट से सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

'भगवा' की छवि धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास

कार्यकर्ताओं का वक्तव्य:

इस भ्रामक और आपत्तिजनक छायाचित्र को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर समाज में यह गलत संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि लूट जैसी आपराधिक गतिविधियों में भगवाधारी शामिल होते हैं। यह हमारी पवित्र संस्कृति और भगवा रंग को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए नंदी गौ सेवा और बजरंग दल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ