Ticker

6/recent/ticker-posts

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विराट नगर हुआ योगमय

शहडोल - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के मुख्य अतिथि में शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से ही स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा। उठिए, सूर्योदय की ऊर्जा को अपने भीतर समाहित कीजिए और स्वस्थ व समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दीजिए।।

उहोंने कहा कि #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर आइए, हम सब मिलकर अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का अटूट संकल्प लें। 

इस पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थियों ने भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ