Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड में पर्यटकों के लिए बनाई गई सुविधाओं का किया अवलोकन

ब्यौहारी - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सरसी आईलैंड में पर्यटको के लिए बनाई गई सुविधाओं का अवलोकन किया, आईलैंड में पर्यटक सुविधा केंद्र, 3 वोट क्लब, 10 आवासीय कक्ष,रेस्टोरेंट एवं बार, कान्फ्रेस हाल, जिम, लाइब्रेरी, चिल्ड्रन प्ले एरिया तथा अन्य खेल सुविधाएं जैसे बैट मिंटन, टेबिल टेनिस, स्टार ग्रेबिंग, सैंड वालीवाल, साइकिलिंग आदि की सुविधाएं , लैड स्केपिंग एवं गार्डन का विकास, 40 किलो वाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। 

Sarsi Island: सरसी आईलैड को मार्कण्डेय घाट जिला मैहर एवं इटमा घाट जिला उमरिया से जोडा गया है। वोट क्लब एवं जेटटी चार स्पीड वोट, एक जेट स्की, मिनी क्रुज, ड्रायवर डारमेट्री, पार्किग, कैफेटेरिया तथा जन सुविधाएं विकसित की गई है। मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन भी किया तथा पर्यटन विकास निगम के प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरसी आईलैंड पर आधारित ब्रोशर का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने सरसी आइलैंड में बोट क्लब का उद्घाटन करने के साथ ही बोटिंग का भी आनंद लिया। यह महत्वपूर्ण पहल शहडोल और मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र्र भाव सिंह लोधी, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद कोल, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ.इलैया राजा टी, शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सरसी आईलैंड

Tag: #MP Tourism Department of Culture# , Sarsi Island Resort#

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ