शहडोल - थाना बुढार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, लगभग दो लाख रुपये के सोने के कड़े की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी किया गया सोना बरामद किया है।
घटना का विवरण:- दिनांक 26 अगस्त, 2024 को फरियादी पी. के. भगत ने थाना बुढार में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से 16,000 रुपये नगद और 3 तोले का सोने का कड़ा (जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये थी) चोरी हो गया है। इस मामले में थाना बुढार में अपराध क्रमांक 577/2024 धारा 306, 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था और विवेचना शुरू की गई थी।पुलिस की कार्रवाई:- पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देश पर, थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने अपनी टीम के साथ इस मामले की गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला चंपा बाई और उसकी मां से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, चंपा बाई ने नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की और सोने का कड़ा अपने जीजा रघुवीर उर्फ शंभू चर्मन को देने की बात कही।
आरोपियों की गिरफ्तारी:-
पुलिस ने 27 अगस्त को आरोपी रघुवीर उर्फ शंभू को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसने अपने साथी नबंद यादव के साथ मिलकर सोने का कड़ा अशोक यादव के नाम पर गोल्ड लोन के लिए बैंक में रखवा दिया था। पुलिस ने आगे की जांच में 28 अगस्त को नर्वद यादव को भी गिरफ्तार किया।
आज, 5 सितंबर, 2024 को पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर तीसरे आरोपी अशोक यादव को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अशोक यादव ने स्वीकार किया कि उसने नर्वद और रघुवीर के कहने पर कड़ा बैंक में रखा और लोन लिया था। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद चोरी हुआ सोने का कड़ा आरोपी अशोक यादव से बरामद कर लिया।
बरामद सामग्री:- सोने का कड़ा 29.140 ग्राम, 16000/- रुपये नगद (चोरी के पैसों से खरीदा हुआ मोबाइल भी बरामद)
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि हरिकिशोर, म.प्र.आर. 28 सरिता राठौर, आर. 500 दलबीर, म.आर. श्रुति एवं कीर्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

0 टिप्पणियाँ