Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना बुढार ने कार से 10 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार

शहडोल/बुढ़ार - दिनांक 21.02.2024 में थाना बुढार में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मारूति कार क्रमांक एमपी 18 जेडए 2559 में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ईटाभट्टा अमलाई से शहडोल तरफ बिक्री करने के उद्देश्य से जा रहे है। जिस पर बुढार पुलिस द्वारा रेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात कार क्रमांक एमपी 18 जेडए 2559 आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर उन्होनें अपना नाम क्रमशः 01. रवि राठौर पिता केदार प्रसाद राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी ओपीएम अमलाई, 02. प्रताप नाग पिता मान सिंह नाग उम्र 29 वर्ष निवासी, 03. निष्कर्ष कुमार पिता सुबोध कुमार निवासी झाड़सुगरा हाल शहडोल एवं 04. अनुराग यादव पिता महेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ईटाभट्टा अमलाई का होना बताये। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 10 किलो मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उन्होनें कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर उक्त मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,00,000 रूपये, एक आर्टिका कार कीमती 7,00,000 रूपये एवं चार नग मोबाइल कीमती करीब 60,000 रूपये को जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ऑपरेशन में एसएसपी उमाशंकर चतुर्वेदी, एसएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, गुलाम हुसैन, अवधराज सिंह, पीआर चेतराम सिंह, आर जयकृष्ण चतुर्वेदी, कृष्ण नारायण मिश्रा, सनत गौतम, मिखाइल परस्ते और पीआर चालक प्रभात सिंह की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ