अनूपपुर - जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बलबहरा में 22 सितंबर 2023 को सोनू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोनू यादव को फांसी के फंदे से लटका पाया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उन्हें मारकर फांसी पर लटका दिया गया है।
मृतक सोनू यादव की पत्नी रतनी यादव ने बताया कि 21 सितंबर को उनके पति राजू राठौर के घर बारात में गए थे। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। 22 सितंबर को सुबह 5 बजे उन्हें रुकमणी राठौर ने फोन करके बताया कि सोनू यादव ने फांसी लगा ली है।
रतनी यादव का आरोप है कि रुकमणी राठौर के घर सोनू यादव का आना-जाना होता था। इसलिए उन्होंने सोनू यादव की हत्या की साजिश रची और उन्हें मारकर फांसी पर लटका दिया।
रतनी यादव ने जैतहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया
परिजनों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी रुकमणी राठौर के साथ मिलीभगत कर रहे हैं। इसलिए अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, परिजनों ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



0 टिप्पणियाँ