Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना बुढ़ार की अंधी हत्या का खुलासा पैसे चोरी करने के लिए घर में घुसा था आरोपी

बुढ़ार - थाना बुढ़ार में दिनांक 02.08.2023 को सूचनाकर्ता सुशील कुमार चौरसिया द्वारा सूचना दी गई कि उसके विकासनगर बुढ़ार स्थित निर्माणाधीन मकान में वह पिछले दो साल से चौकीदारी के लिए शिवप्रसाद लोधी पिता ददनी लोधी उम्र 55 साल निवासी वार्ड नं. 2 रीजनल कॉलोनी के पास बुढ़ार को रखा हुआ था जो अपनी पत्नी भूरी बाई के साथ वहीं रहता था। जब वह दिनांक 02.08.2023 को सुबह जब अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गया तो देखा कि घर के बाहर का गेट खुला था। अंदर देखने पर शिवप्रसाद लोधी चित हालत में पड़ा था। जिसके सिर से काफी खून बहा हुआ था। जिसके गर्दन में धारदार हथियार से मार कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिस पर थाना बुढ़ार में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल द्वारा अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु 30,000 रुपये का ईनाम उद्घोषणा की गई थी।

मुखबिर सूचना पर संदेही आकाश सिंह गोंड़ पिता अमन सिंह गोड उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 बुढार जिला शहडोल को बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा कड़ाईपूर्वक पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। उसने बताया कि पैसों की चोरी करने की नियत से वह घर में घुसा था। पैसों की पेटी चौकीदार के सिरहाने में रखी हुई थी। जिस कारण से उसने चौकीदार शिवप्रसाद लोधी की हत्या कर दी। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मसरूका बरामद कर घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी एवं कपड़े जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार रत्नांबर शुक्ला, उनि गोविंदराम भगत, वर्षा बैगा, उमाशंकर चतुर्वेदी, सउनि हरिकिशोर, भारत सिंह, प्र. आर. प्रभात, आरक्षक मयंक मिश्रा, शिशिर सिंह, मिखाइल कृष्णनारायण, सउनि अमित दीक्षित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ