अनूपपुर - अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित नर्मदा मंदिर में श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर नया नियम लागू किया गया है। नर्मदा मंदिर ट्रस्ट एवं पुजारियों के निर्णय के अनुसार, अब से कोई भी श्रद्धालु छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यह निर्णय मंदिर की गरिमा बनाए रखने और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार पर इस संबंध में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को दिए गए निर्देशों का उल्लेख किया गया है।
बोर्ड में कहा गया है कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को मर्यादित कपड़े पहनने होंगे। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, नाईट सूट, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस और क्रॉप टाप जैसे अभद्र कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिलाओं को विशेष रूप से साड़ी या सलवार सूट जैसे आदर्श भारतीय कपड़े पहनने चाहिए।मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि यह नियम सभी श्रद्धालुओं के लिए समान रूप से लागू होगा। जो श्रद्धालु इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नए नियम का स्वागत
नर्मदा मंदिर में नए नियम के लागू होने का स्वागत किया गया है। कई लोगों का मानना है कि यह निर्णय मंदिर की गरिमा बढ़ाने और श्रद्धालुओं के बीच भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।

0 टिप्पणियाँ