शहडोल - जिले में 16 अगस्त से ब्योहारी से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा का ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जा रहा है स्नेह यात्रा साधु संतों सहित जन अभियान परिषद के सदस्य और प्रबुद्ध जन शामिल है जो गांव में जाकर सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं स्नेह यात्रा दल द्वारा संकीर्तन सत्संग किया जा रहा है लोगों को सामाजिक समरसता भाईचारे के साथ रहकर प्रकृति को बचाने पेड़ लगाने जल संरक्षण करने का संदेश दे रहे हैं 16 अगस्त से ब्योहरी से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा ब्योहारी से लवलीन महाराज व अरुण चैतन्य की अगुवाई में स्नेह यात्रा ग्राम सूखा कलहरी कुठेहरा भोलहरी गांव में आयोजित की गई स्नेह यात्रा के दौरान श्री लवलीन महाराज परमहंस आश्रम अमरकंटक द्वारा लोगों को सामाजिक समरसता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया गया वहीं मानव मूल्यों के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया गया संतों ने कहा कि ज्ञान के बिना मुक्ति संभव नहीं है ज्ञान के बिना भोग संभव नहीं है आता है मनुष्य को निरंतर ज्ञान अर्जित करते रहना चाहिए इसने यात्रा के दौरान सत्संगों का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर विधायक शरद कोल एवं राजस्व अधिकारी नरेंद्र सिंह धुर्वे एवं जन अभियान परिषद के सदस्य विवेक पांडे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ