शहडोल - जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने आज शहडोल जिले के नगर परिषद बाणसागर के शासकीय महाविद्यालय बाणसागर का लोकार्पण किया शासकीय महाविद्यालय बाणसागर परिसर में पौधरोपण भी किया।
विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाणसागर में महाविद्यालय का शुभारंभ होने से इस क्षेत्र के युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी जिसका लाभ क्षेत्र से युवाओं को भी मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़े इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इस अवसर पर विधायक ब्यौहारी शरद जगलाल कोल ने भी संबोधित किया।


0 टिप्पणियाँ