शहडोल - मध्य प्रदेश शासन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहंशाह आश्रम के केशव प्रजापति मार्गदर्शी शिक्षिका डॉ निधि शुक्ला के मार्गदर्शन मे राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।यह प्रतियोगिता पर्यावरण विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन देवास जिले में 18 जुलाई से 20 जुलाई तक हुआ। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में पूर्ण की गई सर्वप्रथम संकुल स्तर पर जो की ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या सोहागपुर में संचालित हुई ,संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया वा केशव प्रजापति ने जिले में आयोजित प्रतियोगिता जो की रघुराज उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 में संचालित हुई उसमे प्रथम स्थान प्राप्त किया । केशव प्रजापति ने डॉक्टर निधि शुक्ला के मार्गदर्शन में कंडक्टर सेफ्टी जैकेट जो की परिवहन एवं नवाचार थीम के अंतर्गत अपना मॉडल तैयार किया। जिसकी सराहना श्रीमान सहायक आयुक्त महोदय जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा जी के द्वारा की गई और छात्र को उपहार स्वरूप ₹500 की राशि प्रदायित कर मनोबल बढ़ाया गया।
डॉ निधि शुक्ला जो की बटरफ्लाई विज्ञान क्लब की समन्वयक हैं, आपने बताया कि उनके द्वारा विद्यालय में विभिन्न प्रकार की विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया जाता है बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने ,और उनके माता पिता में भी विज्ञान की शिक्षा को रुचिकर एवं सरल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के पॉडकास्ट तैयार किए जाते हैं।
0 टिप्पणियाँ