शहडोल - काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा नये उद्यम प्रारंभ करने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताने हेतु निरंतर सेमीनारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय में संभावनाओं को लेकर 3 जुलाई को सेंटर फॉर एग्रीबिज़नेस, इनक्यूबेसन एण्ड इंटरप्रेन्योर व कृषि विश्व विद्यालय के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह होंगे, जो उद्यमियों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत करायेंगे और जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के राव होंगे।
कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज चैरसिया, प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्ददास असाटी वह प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर के सभागार में 3 जुलाई को सांय 4.30 बजे होगा और इसमें कोविड प्राॅटोकाल के तहत उद्यमियों की प्रत्यक्ष भागीदारी भी रहेगी।
कैट पदाधिकारियों ने बताया कि नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन के तहत एग्री बिज़नेस में स्टार्टअप तैयार करना है और इस हेतु कैट यह आयोजन कर रही है। इस आयोजन में व्यवसायी एवं उद्यमी बर्चुअल रूप से भी जूम के माध्यम से जुड सकते हैं।
कैट मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ,शहडोल संभाग अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, संभागीय महामंत्री श्री युग डालमिया, शहडोल जिला अध्यक्ष श्री प्रेम जगवानी , अनूपपुर जिला अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर मिश्रा व उमरिया जिला अध्यक्ष श्री कीर्ति सोनी ने शहडोल संभाग के सभी व्यापारियों से निवेदन किया है कि इस जूम मीटिंग में अवश्य रूप से उपस्थित रहे, जिससे खाद्य प्रसंस्करण के व्यापार की संभावनाओं पर विचार प्राप्त किया जा सके।
Meeting ID: 942 511 5622
Passcode: 12345
Tine:4.30 PM

0 टिप्पणियाँ