ब्यौहारी - जिले में हो रही मोटरसायकिल की चोरियों और चोरी करने वाले गिरोहों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा बीते दिनों समीक्षा बैठक में निर्देश दिये गए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर थाना प्रभारियों को बढ़ रही चोरियों को रोकने हेतु निर्देशित किया गया।
ब्यौहारी पुलिस द्वारा प्राप्त निर्देशों में दिनांक 21.07.2023 को थाना ब्यौहारी के अपराध क्र. 572/23 धारा 379 ताहि में संदेही ओम उर्फ निशांत गुप्ता पिता नीलेश कुमार गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 14 ब्यौहारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में इसने अपने साथियों सूरज नामदेव पिता अशोक कुमार नामदेव एवं निहाल सेन उर्फ कैलास पिता राजाराम सेन दोनो निवासी वार्ड क्र. 15 ब्यौहारी एवं एक अन्य आरोपी रामचरित सेन निवासी वार्ड क्र. 15 ब्यौहारी के साथ कुल 12 विभिन्न मोटर सायकिल चोरी करना बताया। आरोपी ओम गुप्ता, सूरज नामदेव, निहाल सेन के कब्जे से निम्नानुसार सूची मे उल्लेखित कुल 12 मोटर सायकिल कीमती करीब 600000 रू. बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी रामचरित सेन फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन पर ब्यौहारी पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद समीर के नेतृत्व में सउनि सूर्यप्रताप सिंह परिहार, सउनि अमित दीक्षित (सायबर सेल शहडोल) प्र. आर. रावेन्द्र वर्मा, आर. मलिकंठ भट्ट, आर. अहमद रजा, आर. अमृत लाल यादव, आर. त्रिलोक सिंह, आर. पुष्पेन्द्र सिंह, आर. गंगासागर गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही ।


0 टिप्पणियाँ